फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man cheated of Rs 13 lakh in the name of sending it to Portugal

Kaithal News: पुर्तगाल भिजवाने के नाम पर युवक से ठगे 13 लाख

Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 13 lakh in the name of sending it to Portugal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव खेड़ी मटरवां में एक युवक को पुर्तगाल भिजवाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पूंडरी थाना की पुलिस ने दंपती सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूंडरी थाना में दी शिकायत में खेडी मटरवां निवासी गौतम ने बताया कि वह 12वीं पास है और बेरोजगार भी है। उसके पिता की उदय सिंह के साथ जान पहचान थी। उदय सिंह ने उसे सुनील कुमार और उसकी पत्नी सीमा निवासी गांव बरसाना से मिलाया, जो युवाओं को विदेश भिजवाने का काम करते हैं। उसने कहा कि वह उसके बेटे को पुर्तगाल भेज देते हैं और वहां जाकर पढ़ाई भी कर लेगा और अच्छे पैसे भी कमा लेगा। इस पर उनका 13 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


गौतम ने पुलिस को दी शिकायत मेंं बताया कि आरोपियों के कहे अनुसार उसने अलग-अलग तिथियाें में गूगल पे व बैंक खाते के माध्यम से उनके खाते में 13 लाख रुपये की राशि भिजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिसंबर 2022 को वह उसे एक एजेंट मिला तथा उसे एक दिन का स्टे करवाने के बाद उसे टर्की ले गया। वहां से मालदोवा ले गया व एक एजेंट जो मालदोवा से वापस टर्की लेकर आया। इस प्रकार अगले दिन 17 दिसंबर को वह वापस दिल्ली आ गया। 17 दिसंबर को उसे पांच घंटे एयरपोर्ट दिल्ली पर कस्टडी में भी रखा तथा इसके बाद दो-तीन दिन होटल में रखकर 20 दिसंबर को वापस घर भेज दिया। आरोपी ने उसके पासपोर्ट पर जाली वीजा की मोहर लगाई हुई थी तथा नकली दस्तावेज तैयार किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर से यूक्रेन होकर पुर्तगाल भेजने की बात कही। आरोपियों ने उसे रूस भेज दिया जहां पर उसे करीब दो महीने कैंप में रखा गया।


इसके बाद उसे भारत वापस भेज दिया। उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने राशि देने से साफ मना कर दिया। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में सुनील कुमार, सुनील की पत्नी सीमा, संजय निवासी बुढनपुर व

सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed