फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man cheated of Rs 12.5 lakh in the name of sending him to America

Kaithal News: युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 12.5 lakh in the name of sending him to America
कैथल। तीन आरोपियों ने युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर उसके भाई से 12 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव खनौदा निवासी संदीप कुमार ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई भीम सिंह अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए उसने करनाल निवासी संजीव शर्मा, उसकी पत्नी नेहा शर्मा व ब्रास निवासी संदीप से बातचीत की। आरोपियों ने उसके भाई को 35 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात कही। आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपियों ने उसके भाई को अमेरिका नहीं भेजा तो उसने संजीव शर्मा से बात की। इस पर आरोपी संजीव आनाकानी करने लगा। अब इस बारे में पूछने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ 12 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed