{"_id":"659eeb33d83a10a3f60c4257","slug":"you-can-include-your-children-in-the-procession-kaithal-news-c-245-1-kht1001-9865-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शोभायात्रा में शामिल कर सकते हैं अपने बच्चों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शोभायात्रा में शामिल कर सकते हैं अपने बच्चों को
Thu, 11 Jan 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी 15 जनवरी को आप अपने बच्चे को भगवान श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूप में शोभायात्रा में शामिल कर सकते हैं। बच्चों को यह अवसर दे रही है श्री गुरु गोरखनाथ श्रीरामजन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति। इन बच्चों का शोभायात्रा में शामिल किए जाने से पहले भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के रूप में पूजन होगा।
यह जानकारी आयोजन समिति के प्रधान महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी को अयोध्या में दो माह तक आयोजित किए जाने वाले भंडारे में प्रयोग होने वाली सामग्री लेकर ट्रकों व अन्य वाहनों का काफिला रवाना होगा। इस उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा चंदाना गेट पर श्रीराम उत्सव स्थल रामलीला मैदान से शुरू होगी। जहां से भगत सिंह चौक, से होते हुए छात्रावास रोड, पुराना बस अड्डा रोड, पिहोवा चौक, ढांड रोड से होते हुए सेक्टर 19 के निकट ढांड रोड पर स्थित शिव मंदिर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का भव्य रथ शामिल होगा। इसके अलावा कई आकर्षक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। शहर व गांवों के लोगों से अपील है कि वे इस शोभा यात्रा में अपने बच्चों को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का रूप धारण करवाकर लाएं और शोभायात्रा में शामिल करें। समिति के कस्तूरी शर्मा ने कहा कि अयोध्या जाने से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें लोग बढ़चढ़ कर भाग लें।
समिति के प्रधान महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि श्री राम की शोभा यात्रा में जिले या शहर का कोई अभिभावक अपने बच्चे को श्री राम या लक्ष्मण की ड्रेस पहनाकर शोभा यात्रा में शामिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी शर्त समिति की तरफ से नहीं लगाई गई है। इस शोभा यात्रा में कैथल को राम मय बनाना ही लक्ष्य है। किसी जानकारी के लिए कपिल गोयल से 9034960000 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।