{"_id":"62756c1a9224b53d872e591b","slug":"yogendra-taken-on-remand-for-eight-days-kaithal-news-knl1073218190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन के रिमांड पर लिया गया योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन के रिमांड पर लिया गया योगेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय तंवर के घर डकैती के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर सहारनपुर से लाए गए आरोपी योगेंद्र बहादुर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। आगे की पूछताछ के लिए उसे आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसने पूछताछ में बताया है कि उसके साथी सूरत में रह रहे हैं। लूट का माल उसने लुधियाना और उत्तराखंड में छिपाया हुआ है।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि डकैती की घटना 18 फरवरी 2022 की रात शहर के करनाल रोड स्थित अजय मार्केट में हुई थी। अजय मार्केट कैथल निवासी संजय की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। इसमें उसने बताया था कि उसके घर में 20 साल से नेपाल निवासी रूप सिंह घरेलू नौकर के तौर पर काम करता है। करीब 10 दिन पहले ही रूप सिंह के साथ साथ नेपाल निवासी प्रवीण को नया नौकर रखा था। 18 फरवरी को वह व उसका परिवार नौकरों को घर पर छोड़ कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ गए थे। 19 फरवरी की सुबह जब वह वापस घर आए तो घर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हो चुकी थी।
उनका नौकर रूप सिंह मारपीट की वजह से घायल बेहोश होकर बेसुध पड़ा था। कुत्तों को भी कुछ खिला कर बेहोश कर दिया था। घर से प्रवीण ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात अंजाम दी थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में एसआईटी गठित की गई थी। मामले की जांच डीएसपी रविंद्र सांगवान के नेतृत्व में सीआईए-1 पुलिस के एसआई शिव कुमार की टीम कर रही थी। सहारनपुर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाए गए आरोपी वाडा नं. 7 अटरिया जिला कईलाली नेपाल निवासी योगेंद्र बहादुर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। आगे की पूछताछ के लिए वहां से उसे पूछताछ के लिए आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।