फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Financial inclusion campaign launched; information on social security schemes will be provided.

Kaithal News: वित्तीय समावेशन अभियान शुरू, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Financial inclusion campaign launched; information on social security schemes will be provided.
बंदराना ग्राम पंचायत में ​शिविर में मौजूद लोग। विज्ञ​​प्ति - फोटो : सांकेतिक
कैथल। जिले में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ बुधवार को ढांड ब्लॉक की बंदराना ग्राम पंचायत से हुआ। यह अभियान 21 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में चलाया जाएगा। डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

बंदराना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीडीपीओ ढांड राज सिंह, ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर पीयूष कुमार, ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय से वित्तीय समावेशन प्रमुख अतुल गर्ग और सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सुमन कुमार ने बताया कि वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार यह अभियान देशभर में ग्राम पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपका पैसा, आपका अधिकार अभियान, बैंक खातों में नामांकन (नॉमिनेशन) के महत्व, केवाईसी अपडेट करवाने की आवश्यकता और वित्तीय साक्षरता के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित इस्तेमाल करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी भी साझा की। एलडीएम सुमन कुमार ने बैंकों, बैंक मित्रों (बीसी), संबंधित विभागों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

बंदराना ग्राम पंचायत में शिविर में मौजूद लोग। विज्ञप्ति

बंदराना ग्राम पंचायत में शिविर में मौजूद लोग। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed