{"_id":"68448e120254b2fd7d0b24b9","slug":"yoga-protocol-camps-organized-in-higher-educational-institutions-kaithal-news-c-18-1-knl1004-665236-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उच्च शिक्षण संस्थानों में लगाए गए योग प्रोटोकॉल शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उच्च शिक्षण संस्थानों में लगाए गए योग प्रोटोकॉल शिविर
Sun, 08 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण की तैयारियों के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन हुए।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि शनिवार को नीलम यूनिवर्सिटी, आरकेएसडी कॉलेज, आईजी कॉलेज, जाट कॉलेज सहित तहसील स्तर के महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना रहा।
नीलम यूनिवर्सिटी में संदीप तंवर, सुखदेव और रवि कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व किया। आरकेएसडी कॉलेज में नरेश, आईजी कॉलेज में संजू आर्या व सीमा कुमारी, जबकि जाट कॉलेज में सतीश कुमार और नरेश धौंस ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन
आईजी कॉलेज में संजू आर्या ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, तिर्यक ताड़ासन, उष्ट्रासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन और शवासन जैसे योगासनों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने नियमित प्राणायाम और ध्यान को मानसिक शांति व शारीरिक संतुलन के लिए आवश्यक बताया।