{"_id":"58b5bb804f1c1bbe1c830d87","slug":"yoga-competetion-sports-21-district-450-players-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जिलों के 450 खिलाड़ियों ने दिखया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जिलों के 450 खिलाड़ियों ने दिखया जलवा
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएसडी कालेज के स्टेडियम में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय योग प्रतियोगिता में 21 जिलों के 450 योग खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें 226 लडक़े तथा 224 लड़कियां शामिल है। प्रतियोगिता का शुभांरभ डीसी संजय जून, एसडीएम मनदीप कौर, खेल विभाग की सहायक निदेशिका सुषमा तंवर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। डीसी संजय जून ने कहा कि योग प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं। योग एक ऐसी विधा है, जिससे व्यक्ति की जीवन शैली में सुधार आने से मानसिक व शारीरिक रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग से मानसिक शांति मिलने के साथ-साथ व्यक्ति की कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।
खेल विभाग की सहायक निदेशिका सुषमा तंवर ने कहा कि राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता पिछले 20 वर्षों से आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं के कारण खिलाडिय़ों का रूझान योग के प्रति बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय योग प्रतियोगिता में चार आयु वर्ग में मुकाबले करवाए जाएंगे, जिसमें 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 15 से 19 वर्ष तथा 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही है।
विभाग के कबड्डी प्रशिक्षक जसवंत सिंह ने सभी अतिथियों व योग साधकों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कर्मचंद, मनी राम, एडवोकेट अशोक, चेतन, निर्मला, शीशपाल, रामकुमार सहित विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक व 21 जिलों से पहुंचे योग साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस प्रकार रहे परिणाम-प्रतियोगिता के 8 से 12 लड़कियों की आयु वर्ग में झज्जर की सोनिया प्रथम, जींद की साक्षी द्वितीय व हिसार की नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लडक़ों में सोनीपत का आसिफ प्रथम, सोनीपत का यश व हिसार का युग ने द्वितीय स्थान और हिसार के नैतिक शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।