फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yellow claw on hotel and illegal colony

होटल और अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw on hotel and illegal colony
कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर बने नए होटल व अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चला इसे गिराया गया। जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार ने बताया कि कलायत नियंत्रित क्षेत्र की राजस्व संपदा गांव कलायत में एनएच 152 नरवाना-कैथल रोड पर एक नया होटल बना हुआ था। इसके शुरू होने से पहले ही शुरुआती चरण में ही इसे तोड़ दिया गया। इसके साथ ही यहां पर दो एकड़ की कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से नियंत्रित क्षेत्र कलायत के अधीन गांव कलायत में पनप रहे एक ढाबा व एक अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार संजय चौधरी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन सहित घटना स्थल पर पहुंचा और निर्माणाधीन एक ढाबा व एक कॉलोनी को हटाने की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार ने आम लोगों को आह्वान किया गया कि वह सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed