{"_id":"5867f73d4f1c1b132ceee030","slug":"year-2017-dristic-big-surprise","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2017 में जिले को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2017 में जिले को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें...
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
pic
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीब सैनी
कैथल। नए साल 2017 में जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं। वर्ष 2016 में लंबित कई परियोजनाओं पर काम पूरा होना था। लेकिन बड़ी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू भी नहीं हो पाया। नए साल मेें इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस साल सेक्टर 21 का इंडोर स्टेडियम, सिटी स्कवॉयर, बैंकिंग स्कवॉयर, हिसार-अंबाला नेशनल हाइवे सहित कई परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद है।
वर्ष 2017 में उम्मीदें
1. शिक्षा:-गांव मूंदड़ी में बनने वाला संस्कृत विश्वविद्यालय इस गांव में जमीन ना मिलने के कारण अब टीक व आस-पास के गांवों में प्रशासन द्वारा जमीन खोजी जा रही है। किसी गांव की पंचायत की जमीन मिली तो 2017 में इस विश्वविद्यालय पर काम शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इसके अलावा दो साल से बनकर तैयार हुआ गांव शेरगढ़ में राजकीय पॉलटेक्निक भवन इस साल विद्यार्थियों के काम आ सकता है। अभी बच्चों को गुहला-चीका जाकर कक्षाएं लगानी पड़ती हैं।
2. स्वास्थ्य:-केंद्र सरकार द्वारा ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की कवायद शुरू की गई है। सारी तैयारियां पूरी हुईं तो इस साल ट्रॉमा सेंटर बन सकता है। दो साल से अटका सीएमओ भवन को नए अस्पताल में शिफ्ट करने का काम भी इस साल पूरा हो सकता है। जिससे नए अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था बन सकेगी।
विज्ञापन
3. खेल:-सेक्टर 21 में निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसे 2016 में पूरा होना था। लेकिन उम्मीद है कि खिलाड़ियों को नए साल में इस स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा।
4. विकास:-सीएम द्वारा घोषित लाला लाजपतराय पशु विश्वविद्यालय हिसार का रिजनल सेंटर खोलने के लिए प्लानिंग संबंधी काम पूरा हो गया है। क्योड़क में इस साल इस पर काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
5. रेलवे:-मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत करनाल रोड रेलवे फाटक पर आरओबी बनाए जाने के लिए आवश्यक प्लानिंग का काम शुरू हो गया है। वहीं बस अड्डे के निकट भी आरओबी बनाए जाने की प्लानिंग चल रही है।
6. राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम पूरा होने की उम्मीद:-हिसार से चंडीगढ़ तक नेशनल हाइवे के फोर लेनिंग पर तेजी से काम चल रहा है। नए साल में इस प्रोजेक्ट का अधिकतर काम पूरा होने की उम्मीद है। जिससे इस रास्ते पर आने-जाने वालों को हादसों में जान नहीं गंवानी पड़ेगी।
7. सालों से अधूरे पड़े पुराने बस अड्डे के निकट सिटी स्कवॉयर व बैंकिंग स्कवॉयर सहित
8. आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति का हो सकता है चुनाव:-आरकेएसडी कॉलेज में बतौर प्रशासक नियुक्त एसडीएम मनदीप कौर ने चुनाव के लिए अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुटी हैं। चुनाव घोषणा से पूर्व वोटर लिस्ट सहित अन्य औपचारिकताएं नए साल में पूरी हो सकती हैं। जिससे शहर की यह संस्था फिर से प्रबंधक समिति के हाथों में चली जाएगी।
9. गुहला में सीएम द्वारा घोषित कृषि की सूक्ष्म तत्व जांच लैब भी बनने की उम्मीद है।
11. गुहला ब्लॉक मेें 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 13 सड़कों पर काम चल रहा है। यह भी पूरा होने की उम्मीद है।
ये रहीं जिले में उपलब्धियां:-
भाजपा सरकार में श्याम बंसल को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य, डा. अशोक गर्ग को नेशनल हेल्थ मिशन का गैर सरकारी सदस्य, रॉकी मित्तल को मुख्यमंत्री का चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर और डा. मुकेश अग्रवाल को रेडक्रॉस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
खेलों में सीमा गोस्वामी ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया तो बॉक्सर मनोज इस बार ओलंपिक में दूसरी बार खेलने में कामयाब रहे। इसके अलावा प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कुलदीप ढांडा, राहुल ढांडा सहित कई बॉक्सरों ने हाथ आजमाए और सफलता हासिल की। वहीं प्रो कबड्डी लीग में पाई के कई खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
गांव चंदाना से प्राध्यापक सुरेंद्र बैनीवाल ने एचसीएस बनकर जिले का नाम रोशन किया।
जनप्रतिनिधि:-
विधायक कैथल
1. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि कैथल में कांग्रेस के कार्यकाल में कई लंबी विकास परियोजनाएं पूरी हुई थीं। अब लगभग सभी बंद पड़ी हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वे कैथल विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।
2. गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से गुहला हलका विकास के पथ पर अग्रसर है। यहां करीब सैकड़ों करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। अत्याधुनिक कृषि लैब, 50 करोड़ से अधिक की लागत से बनाई जाने वाली सड़कें, महिला कॉलेज सहित शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। नए साल में गुहला के विकास के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग की हुई है। मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी जानकारी देंगे।
3. विधायक कलायत जयप्रकाश ने कहा कि नए साल में कलायत को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास होगा। इसमें कपिलमुनि महिला कॉलेज में सरकारी तौर पर कक्षाएं शुरू करवाने, आईटीआई में सुविधाएं शुरू करवाए जाने, सडक़ों की कनेक्टिविटी पर काफी काम होगा। सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान लगभग हो गया है। पिछले दस-बारह सालों में यहां जितनी भी समस्याएं हैं, उनका समाधान करवाकर विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। यहां अधिकारियों के बैठने के लिए प्रशासनिक खंड बनाने, लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है। जो कमी रह जाएगी, विधानसभा में उसे उठाकर पूरा करवा लिया जाएगा।
4. विधायक पूंडरी प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि 31 मई की रैली में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जो घोषणाएं की थीं। उनमें से कई पर काम नहीं हो पाया। उनका प्रयास रहेगा कि पूंडरी में सेक्टर बनाए जाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का अस्पताल बनाए जाने, हर्बल पार्क सहित सभी अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
5. सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कैथल व कुरुक्षेत्र को बुलंदियों पर ले जाया जाएगा। हरियाणा का सरपरस्त होकर निकले। भगवान श्रीकृष्ण की धरती को पूरे विश्व पटल पर चमकाएंगे। कैथल व कुरुक्षेत्र दोनों जिलों में रेलवे लाइन को विकसित करने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही अधूरे पड़े सभी कार्याें को पूरा करेंगे।
6. नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि शहर में इस समय जो ग्रांट स्वीकृत हुई थीं, उनको खर्च कर विकास करवाया जा रहा है। नए साल में शहर के विकास के लिए नए प्रोजेक्ट बनाकर माननीय मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलवाएंगे। शहर में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जाएगा।
डीसी संजय जून ने कहा कि सभी जिलेवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में सरकार की कल्याणकारी नीतियों को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। कैशलेस जैसी योजनाओं के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल में पुलिस तंत्र में यदि कहीं कोई ढील है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। अपराध पर नियंत्रण के लिए नई तकनीकों की मदद ली जाएगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जाट आरक्षण आंदोलन में हुए उपद्रव के गहरे जख्म छोड़ गया 2016
ओर भी कई घटनाएं रहीं चर्चा का विषय
कैथल। वर्ष 2016 कैथल में कई बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाएगा। सबसे ज्यादा जाट आरक्षण आंदोलन में हुए उपद्रव के लिए यह साल याद रहेगा। जिसमें कैथल, कलायत व पूंडरी में बड़े स्तर पर हिंसा, तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं प्रशासन की नाक तले हुईं। दुकानों, बसों व अन्य वाहनों को जलाया गया। कलायत में एक व्यक्ति की मौत भी हुई। वहीं आंदोलन में हुए उपद्रव के बाद गठित जांच आयोग, अधिकारियों की उनके समक्ष लगी पेशियों व लोगों द्वारा रखी गई पीड़ा भी लोगों को याद रहेगी। इसके अलावा कई घटनाओं के लिए यह साल याद रहेगा।
1. जनवरी माह मेें पंचायतों, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव हुए। जिसमें पढ़ी लिखी पंचायतों का चुनाव खूब चर्चा का विषय रहा। कोई चौधर के लिए बहू लेकर आया तो कोई फर्जी डिग्रियां।
2. धान की 1509 किस्म भी इस साल के मध्य तक चर्चा का विषय रही। मिलर्स व सरकार में इस मामले में खूब टकराव रहा।
3. इमरजेंसी में काम करने वालों को सरकार द्वारा दिया गया सम्मान भी इस साल इन परिवारों को याद रहेगा।
4. टीवी कलाकार कीकू शारदा की गिरफ्तारी भी इस साल खूब याद रहेगी, जब पुलिस नाटकीय घटनाक्रम के तहत कीकू को गिरफ्तार करके लाई और उसे दिन में न्यायालय में पेश कर 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे क्लीन चिट देते हुए अदालत में अर्जी लगवाकर छुड़वा भी दिया।
5. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेटा होने की दवा देने वालों व अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वालों पर साल भर की गई कार्रवाई भी चर्चा का विषय रही।
6. मार्च माह में सुभाष नगर में मोबाइल टावर पर चढ़कर एक व्यक्ति ने अपनी बीवी से मिलवाने की मांग की। जो खूब चर्चा का विषय रही।
7. अप्रैल माह में सीरिया में जेल से छूटकर आए दो युवकों की कहानी सुनकर भी सभी दंग रह गए थे। दोनों के परिवारों को उनके वापस लौटने पर बड़ी राहत मिली थी।
8. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने गोद लिए गांव क्योड़क में कई बड़ी योजनाओं का एलान किया तो 28 मई को कैथल में आयोजित रैली में भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का एलान किया।
9. जून माह में कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग जेल से पैरोल मिलने के बाद फरार हुआ। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया हुआ है। कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने ग्योंग के फरार होने पर कोर्ट में अर्जी देकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की थी।
10. इसके बाद सुरेंद्र ग्योंग व अन्य बदमाशों द्वारा कैथल में एक डॉक्टर से चौथ वसूली के प्रयास की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया था।
11. कलायत में साल भर तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने के दौरान मकान गिरवाने की कार्रवाई भी लोगों को खूब दर्द देती रही।
12. गर्मियों में डेंगू का खूब प्रकोप रहा। स्वास्थ्य विभाग आंकड़े छुपाता रहा। निजी अस्पतालों में भीड़ उमड़ी रही।
13. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पानी की टंकियों पर चढ़कर जांच करने सहित अस्पताल दौरे में लगाई फटकार भी खूब चर्चा का विषय रही।
14. सीवन में एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर घर में से लाखों रुपये लूटने की घटना भी दहशत का पर्याय बन गई थी।
15. नवंबर माह में हुई नोटबंदी के बाद दो माह तक नोटबंदी भी खूब चर्चा का विषय रही।
16. गांव बुढाखेड़ा के ढाई वर्षीय बच्चा जेम्स बैनीवाल की प्रतिभा भी चर्चा का विषय रही। उसे विश्व भूगोल की पूरी जानकारी है। जिसे वह टिप्स पर बता सकता है। उसे कई संस्थाओं ने सम्मानित भी किया।