{"_id":"64691b9c55f029a7dd07e534","slug":"yamunanagar-defeated-sonipat-and-kurukshetra-defeated-jind-kaithal-news-c-18-1-127224-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यमुनानगर ने सोनीपत को व कुरुक्षेत्र ने जींद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यमुनानगर ने सोनीपत को व कुरुक्षेत्र ने जींद को हराया
Sun, 21 May 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
ढांड। आरएस मॉर्डन स्कूल कौल में शनिवार को राज्य स्तरीय सुपर सेवन दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी नरेश आढ़ती ने किया। इसमें यमुनानगर ने सोनीपत, कुरुक्षेत्र ने जींद और रेवाड़ी ने करनाल को हराया।
इससे पूर्व सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता संघ के प्रधान विजय पाल कौल ने बताया कि अब तक प्रदेश भर से 10 टीमें पहुंच चुकी है। इसमें करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जिलों की टीमें मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने बताया कि आज के मैच में यमुनानगर ने सोनीपत को, कुरुक्षेत्र ने जींद को पांच विकेट से व रेवाड़ी ने करनाल को 20 रन से हराया।
मुख्यातिथि समाज सेवी नरेश ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू होते है। हमें कभी भी हार से घबराना नही चाहिए। बल्कि भविष्य मेें और अधिक बेहतर ढंग से कैसे खेलें उस पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में खेल रोजगार के अवसर के रूप में उभरकर हमारे सामने आए है। खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं है। हमें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रुचि रखनी चाहिए। इस अवसर पर रवि शर्मा, सुमित कैथल, मयंक जींद, शंशाक रेवाड़ी, रामदास करनाल, सतपाल कौल, कर्मबीर, मनीषा शर्मा, सुमन, रिचा भी मौजूद रहीं।