फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wushu coach convicted of molesting and raping a player sentenced to 10 years in prison.

Kaithal News: खिलाड़ी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के दोषी वुशू कोच को 10 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wushu coach convicted of molesting and raping a player sentenced to 10 years in prison.
दोषी दीपक लौट
कैथल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक दिलाने का झांसा देकर महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के मामले में दोषी दीपक लौट को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। एडीजे अनुपमिश मोदी की अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने वीरवार को मामले में फैसला सुनाया।
विज्ञापन

शहर निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कई वर्षों से ताइक्वांडो की खिलाड़ी है। उसने वर्ष 2014 में इस खेल में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद वह वुशू खेल से जुड़ गई। अप्रैल 2023 में उसने जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। शिकायत के अनुसार 3 मई 2023 को जिला कैथल वुशू संघ के महासचिव दीपक लौट ने उसे अपने घर बुलाया। वह सुबह करीब 11 बजे उसके घर पहुंची। आरोपी ने उसे अपने पास बैठाकर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि इसके लिए उसे मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

युवती ने शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उससे चाय पीने के लिए पूछा। उसने चाय से एलर्जी होने की बात कहते हुए चाय पीने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके लिए एक गिलास में माजा लेकर आया और उसे पीने के लिए दिया। माजा पीने के बाद उसे हल्का नशा महसूस हुआ और उसे अजीब लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उनसे एलर्जी के बारे में पूछा और उनकी छाती पर हाथ मारा। उस समय वह नशे की हालत में थी। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के अनुसार करीब एक मिनट बाद बाहर से दरवाजा खटखटाया गया। उनकी दो सहेलियां वहां पहुंचीं और कमरे में आ गईं। उनके आने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे खेल में हिस्सा नहीं लेने देगा और बदनामी भी करवा देगा। बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से युवती ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना में आरोपी के खिलाफ 328, 354, 354ए, 376 व 506 में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामलों में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद वुशू कोच दोषी मिला जिसके बाद यह सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed