फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestlers displayed their prowess in freestyle and Greco-Roman wrestling; six wrestlers won gold medals.

Kaithal News: खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल व ग्रीको-रोमन कुश्ती में दिखाया दमखम, छह पहलवानों ने जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their prowess in freestyle and Greco-Roman wrestling; six wrestlers won gold medals.
राजौंद में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान। विज्ञ​प्ति
राजौंद। असंध रोड स्थित ब्राइट ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 300 पहलवानों और कोचों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। लड़कियों की श्रेणी में रानी ने 50 किलोग्राम, तन्नू ने 55 किलोग्राम और साक्षी ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं लड़कों की श्रेणी में नीरज ने 55 किलोग्राम, धोनी ने 63 किलोग्राम और राहुल ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका राजौंद के सचिव नरेंद्र शर्मा और इनेलो ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान सोनू वर्मा ने किया। स्कूल चेयरमैन वीरकरण सिंह राणा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि राजौंद में पहली बार इतने बड़े स्तर पर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को कुश्ती व अन्य खेलों से जोड़ना और खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना रहा। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन दोनों शैलियों में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले करवाए गए। राजौंद रेसलिंग अकादमी के कोच राकेश ने प्रतियोगिता के आयोजन और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। स्कूल चेयरमैन वीरकरण सिंह राणा ने कहा कि खेल बच्चों को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राजौंद में कुश्ती में दमखम दिखाते  पहलवान। विज्ञप्ति

राजौंद में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed