{"_id":"6acfc4dc71f42aa09308ed43","slug":"jcb-hits-young-man-on-a-bike-dies-on-the-spot-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156547-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेसीबी ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेसीबी ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
मृतक सावन। सोशल मीडिया
कैथल। जिले के गांव दयोहरा में जेसीबी ने बरोट निवासी 19 वर्षीय बाइक सवार सावन को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे गांव मलिकपुर में अपने मामा के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे, इस दौरान ईंट भट्टे के पास यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद जेसीबी मशीन का ड्राइवर मशीन को मौके पर छोड़कर भाग गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि सावन मंगलवार को अपने मामा के घर गांव मलिकपुर गए थे। रात को वहीं पर रुक गए। बुधवार को वे बाइक पर सवार होकर दयोहरा की तरफ आ रहे थे। जब वे ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो सड़क पर अचानक आई लोडेड जेसीबी मशीन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
काम करते समय अचानक जेसीबी सड़क पर चढ़ा दी गई जिससे बाइक सवार सावन उसकी चपेट में आ गए। जेसीबी की टक्कर से सावन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में उनकी माता के अलावा दो भाई हैं। सावन मजदूरी का काम करते थे। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जेसीबी मशीन और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।