फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestlers are welcomed in Roheda for winning medals

Kaithal News: पदक जीतने पर पहलवानों का रोहेड़ा में स्वागत

Fri, 04 Aug 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers are welcomed in Roheda for winning medals
राजौंद। स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर वीरवार को लौटे शहीद भगत सिंह अखाड़ा रोहेड़ा के दो पहलवानों का साथियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


अखाड़ा के संचालक किताब सिंह ने बताया कि हांसी के पंचायती रामलीला ग्राउंड में हुई सब जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में गांव रोहेड़ा के पांच पहलवानों ने हिस्सा लिया था। इनमें 30 किलो भार वर्ग में रितिक ने स्वर्ण पदक और 35 किलो भार वर्ग में अगम ने कांस्य पदक जीतकर गांव के साथ माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उनके अखाड़े से इनसे पहले भी कई पहलवान जिला, प्रदेश स्तर पर परचम लहरा चुके हैं।


उन्होंने कहा कि लगातार उनका प्रयास है कि वह गांव रोहेड़ा से अच्छे खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें जिला, प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए तैयार किया जाए, उनका सदा यही प्रयास रहता है। सभी ने जीतकर आए दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया, वहीं उनका हौसला अफजाई के लिए उनको सम्मानित भी किया। इस दौरान संदीप माजरा, सोनू कुमार, कुलदीप सिंह धोनी व पहलवान कुलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed