{"_id":"6661004538501f996f0aa576","slug":"worshiping-trees-to-purify-the-environment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-404760-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ...पर्यावरण की शुद्धि के लिए वृक्षों को पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ...पर्यावरण की शुद्धि के लिए वृक्षों को पूजा
Thu, 06 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से पर्यावरण की शुद्धि के लिए बुधवार को जिलेभर में सैकड़ों वर्षों पुराने ऐतिहासिक वृक्षों की पूजा की गई। पटवारियों ने पंडित से पूजन कराया और वृक्षों के रखरखाव बारे आमजन को जागरूक किया। प्रदेश सरकार की प्राण वायु देवता पूजा प्रोग्राम अनुसार धार्मिक विधि विधान से पूजन किया।
गांव दयोहरा में किसान चंद्रभान के खेत में 300 वर्ष पुराने बरगद वृक्ष का पंडित टेकचंद ने विधि विधान से पूजन किया। नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि कैथल के 15 गांव में करीब 33 ऐतिहासिक वृक्षों का पूजन पटवारियों ने किया। सरकार पुराने वृक्षों पर पेंशन शुरू की है।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे से पर्यावरण शुद्ध रहता है। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। गर्मी में वृक्ष ही हमें धूप से बचाते हैं। हम सब को अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। किसान चंद्रभान ने बताया कि उनके खेत में 300 वर्ष पुराना बरगद पेड़ खड़ा है। इसके तने करीब आधा एकड़ में फैले हैं। आसपास के सभी लोग इसे देखने आते हैं।
विज्ञापन
पटवारी सुखविंद्र सिंह ने भी लोगों को पेड़ पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने को प्रेरित किया। इस मौके पर नंबरदार गुलाब सिंह, नरेंद्र सिंह और सोहन सिंह मौजूद रहे।