फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Worshiped Lord Vishwakarma with great enthusiasm

Kaithal News: उमंग-उल्लास के साथ किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन

Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Lord Vishwakarma with great enthusiasm
22kht_19पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को सम्मानित करते हुए गणमान्य लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। विश्वकर्मा धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव का भव्य आयोजन उमंग और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना और वंदना के साथ हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का संचार कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा रहे। उनका स्वागत भगवान विश्वकर्मा समाज सभा और अन्य सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी से किया। ढांडा ने भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन और नवाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे दुनिया के पहले इंजीनियर थे। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाएं आज भी आधुनिक तकनीक, डिज़ाइन और रचनात्मकता के क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कलायत क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा धर्मशाला और ऐतिहासिक प्राचीन खरक दरवाजा के विकास पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ढांडा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में इस दिशा में और योजनाएं लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा समाज सभा प्रधान एनआरआई कमल धीमान, भाजपा कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा, वाइस चेयरमैन ऋषिपाल सहारण, पार्षद रेणु धानियां आदि उपस्थित रहे। कला मंच पर विशेष प्रस्तुति में प्रसिद्ध भजन गायक कमल धीमान ने अपनी मधुर और भक्ति से भरपूर प्रस्तुतियों से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।


पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को विभिन्न संगठनों की ओर से स्मृति चिह्न और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जगदेव धर्मशाला स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हुई, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर समाज की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की।

22kht_19पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को सम्मानित करते हुए गणमान्य लोग।

22kht_19पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को सम्मानित करते हुए गणमान्य लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed