फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Working sub-committee formed for equitable development

Kaithal News: समान विकास के लिए कार्य उप समिति गठित

Wed, 07 Aug 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Working sub-committee formed for equitable development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत ब्लॉक समिति की बैठक बगैर किसी सियासी उठापटक के सिरे निपट गई। अध्यक्ष ज्योति धानियां ने बताया कि बैठक में कुल 22 सदस्यों में से 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया जबकि आठ इससे दूर रहे। बैठक के संचालन की कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए बीडीपीओ अनु टांक, एसडीओ प्रदीप कुमार, सुनील कुमार और दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष ज्योति धानियां ने बताया कि ब्लाक समिति के सभी 22 वार्डों में समानांतर रूप से विकास कार्य पूरे करवाने के लिए सदस्यों ने उप समिति का गठन किया है। इसमेंं स्वयं अध्यक्ष, समिति सदस्य सलिंद्र कोकी, दर्शन सिंह, रामभूल व मंजीत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि समिति का कार्य सदन द्वारा समय-समय पर पास किए गए प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को पूरा करवाना है। इसके लिए अगली बैठक मेंं उप समिति सदन के बीच रिपोर्ट पेश करेगी। इसके अनुरूप आगे की कार्यवाही होगी। बैठक मेंं ग्रामीण विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें सदस्यों ने अपनी-अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि ध्येय ग्रामीण विकास करवाना है। इसके लिए वे एकजुट होकर कार्य करेंगे। साथ ही ग्रामीणों कर हर स्तर पर सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जुलाई को कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो गई थी बैठक ः कलायत ब्लाक समिति की बैठक 22 जुलाई 2024 को सदस्यों की गुटबाजी की भेंट चढ़ गई। समिति के कुल 22 सदस्यों में से अध्यक्ष ज्योति धानियां सहित नौ सदस्य ही बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जबकि शेष बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे।


निर्धारित 12 सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को स्थगित करने का फैसला अध्यक्ष के निर्देश पर बीडीपीओ अनु टांक और ग्राम सचिव सुनील कुमार ने लिया लेकिन अब सियासी माहौल बदला नजर आया। अलग-अलग खेमों में बंटे सदस्यों ने विकास का राही बनने का मन बनाया। इसके चलते सदन में कोरम पूरा होने के बाद बैठक हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed