{"_id":"64f0ea403e5857a02f045114","slug":"workers-will-play-plate-in-front-of-bjp-office-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3963-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा कार्यालय के सामने थाली बजाएंगी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा कार्यालय के सामने थाली बजाएंगी कर्मी
Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आशा कर्मियों की हड़ताल वीरवार को लगातार 24वें दिन भी जारी रही। यूनियन की सदस्य रामदेवी सिरटा व मीना संगतपुरा ने बताया कि वे हरियाणा सरकार की बेरुखी व अनदेखी से क्षुब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जगाओ-सरकार जगाओ अभियान के तहत शुक्रवार को थाली बजाते हुए भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में धरना स्थल पर बैठक कर आशा कर्मियों ने निर्णय लिया। अध्यक्षता करते हुए सुमन पांचाल ने बताया कि सभी प्राथमिक केंद्रों की वर्कर्स को निर्देश दिए गए है कि वे सभी पहुंचे व अपना रोष जाहिर करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा उनके आंदोलन को लंबा कर थकाने की है, लेकिन वे जान चुकी है कि चाहे आंदोलन कितना ही लंबा हो वे अब पीछे नहीं हटेंगी। वे हर प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार है। 28 अगस्त को यमुनानगर की एक आशा कर्मी की जान चली गई व कई आशा कर्मी को चोटिल हुई हैं।
यूनियन के जिला कैशियर जयप्रकाश शास्त्री ने बताया कि आशा कर्मी चार सितंबर से अपना आंदोलन जनता के बीच भी लेकर जाएगी। इस अभियान के दौरान वर्कर सभी गांवों व वार्डों में जाकर एक पोस्टर घर घर वितरण करेंगी। जिसमें सरकार की
विज्ञापन
लचर स्वास्थ्य सुविधाओं का खुलासा किया जाएगा।
इस अवसर पर किरण, पूजा, सुमन वर्मा, कमलेश, मोनिका, रामरती, रीना, रुक्मणि, मेनका व प्रवेश मौजूद रही।