फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers go on indefinite strike in grain markets

Kaithal News: अनाज मंडियों में मजदूरों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 30 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Workers go on indefinite strike in grain markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मांगों के समर्थन में अनाज मंडियों में मजदूरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। नाराज मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नही मानी जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

मजदूर यूनियन के प्रधान बीरबल ने बताया कि उनकी मंडी के आढ़तियों से छोटी सी मांग है कि वे उनके पास काम करने वाले मजदूरों को लिखकर दें कि मजदूर उनके पास मजदूरी का कार्य करता है, लेकिन आढ़ती यह लिखकर देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार से मजदूरों की आर्थिक सहायता की जानी है। यह सहायता मजदूरों को तब मिलेगी, जब मजदूर रजिस्ट्रेशन से अपनी मजदूर कॉपी बना लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन उस समय होगा जब मंडी के आढ़ती उनको मजदूर बताएंगे।
विज्ञापन


इस पर आढ़तियों को लिखकर देना होगा कि इस नाम का मजदूर उनके पास मजदूरी करता है। इससे वे मजदूर घोषित हो जाएंगे और उनकी कॉपी बन जाएगी। कॉपी बनने के बाद उनको सरकारी फंड से ईपीएफ के तहत सहायता मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि आढ़ती उनको लिख कर नहीं दे रहे, जबकि आढ़तियों का इसमें कुछ लगता ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मजदूर आढ़ती के पास कई-कई साल से कार्य कर रहे हैं, फिर भी आढ़तियों की ओर उसे उन अपना मजदूर नहीं बताया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल अनिश्चिकालीन है और यदि कोई मजदूर मंडी में मजदूरी करता पाया गया तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना होगा। इस अवसर पर मजदूर राम मेहर, महीपाल, महेंद्र सिंह, गुरदेव, बबलू, सूरज, सोनू, राजा, हरे राम, लालू, बीरा, महेंद्र खुराना, काला, दिवाना, भरतू व मनोज मौजूद रहे।

मंडी में अधिकतर प्रवासी मजदूर कार्य करते हैं और वे स्थायी नहीं है। आढ़ती हर रोज मजदूर को उनकी मजदूरी देता है और मजदूर बदलते रहते हैं। मजदूरों को मार्केट कमेटी से कॉपी बनाकर बोर्ड ये रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। -राम कुमार गर्ग, मंडी प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed