फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   worker tender

सफाई कर्मचारियों से उनके मानदेय में से 1500 रुपये प्रति माह लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
worker tender
रोडवेज के कैथल डिपो में ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों से उनके मानदेय में से 1500 रुपये प्रति माह लेने के आरोप में सफाई ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया। हालांकि ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर 2000 रुपये प्रतिमाह उनसे रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे, लेकिन कर्मचारियों द्वारा किए गए केस के बाद जांच में पुष्टि हुई कि ठेकेदार कर्मचारियों से 1500 रुपये मानदेय देने के नाम पर लेता था। इस बात की पुष्टि होते ही रोडवेज ने उक्त ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया। ठेका रद्द होने के कारण ठेकेदार द्वारा लगाए गए सभी कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया, जिसके बाद अब केवल आठ रेगूलर कर्मचारियों पर ही पूरे बस स्टैंड में सफाई का जिम्मा आ गया है। यही कर्मचारी बस स्टैंड परिसर से लेकर कर्मशाला व अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास कर हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था लचर पड़ी है। बस स्टैंड परिसर में कई जगहों पर गंदगी व कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को की थी शिकायत: ठेके पर लगे कर्मचारियों ने केस करने से पहले 23 अक्टूबर के आसपास इस संबंध में कैथल रोडवेज महाप्रबंधक, जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों और रोडवेज विभाग के मुख्यालय में शिकायत दी थी। विभाग द्वारा कैथल डिपो में कर्मचारियों से पैसे मांगने की शिकायत पर जांच करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जांच में पाया गया ठेकेदार कर्मचारियों से 1500 रुपये लेता था। इसके बाद आठ नवंबर को ठेका रद्द कर दिया गया। रोडवेज महाप्रबंधक ने यह स्पष्ट किया कि अब इन सफाई कर्मियों और सेवादारों से रोडवेज में कोई काम नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लगाए थे ये आरोप: हरियाणा राज्य परिवहन चंडीगढ़ को दी शिकायत में ठेके पर लगे कर्मचारी राजेंद्र कुमार, अजय, अंग्रेज सिंह, संजय, राजपति, गौरव, कुलदीप व नरेश सहित करीब 18 कर्मचारियों ने आरोप लगाए थे कि वे पिछले कई वर्षों से रोडवेज में ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे हैं। अब जिस ठेकेदार ने डिपो में सफाई का ठेका लिया हुआ है वह कर्मचारियों से पैसे मांगता है। शिकायत में उन्होंने बताया था कि ऐसा नहीं करने पर ठेकेदार ने चार कर्मचारियों को हटा भी दिया, जिस कारण उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए टेंडर कॉल करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू :
रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार ने बताया विभागीय आदेशों के अनुसार ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया गया है। नए टेंडर कॉल करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। रेगूलर कर्मचारी सफाई व्यवस्था के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नया ठेकेदार मिलने तक अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो सफाई व्यवस्था को मैंटेन रखने में जिला प्रशासन को कहकर कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed