{"_id":"69efb7203cd35c4e5a06e038","slug":"work-with-simplicity-like-dhanna-bhagat-captain-abhimanyu-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148529-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन्ना भगत की तर्ज पर सादगी से काम करें : कैप्टन अभिमन्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन्ना भगत की तर्ज पर सादगी से काम करें : कैप्टन अभिमन्यु
Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गांव जाखोली में धन्ना भगत के मंदिर में धन्ना भगत की मूर्ति का अनावरण करने के दौरान मुख्य अतिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमें संत शिरोमणि धन्ना भगत की तर्ज पर सादगी अपनाते हुए काम करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा व सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। वह सोमवार को गांव जाखौली में धन्ना भगत मंदिर के उद्घाटन तथा हॉल के शिलान्यास अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कैप्टन अभिमन्यु व अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि धन्ना भगत की सादगी और प्रभु के प्रति अटूट विश्वास ही उन्हें आज भी जन-जन में पूजनीय बनाता है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव जाखौली के लोगों ने मंदिर निर्माण को लेकर जो एकजुटता और विश्वास दिखाया है, वह सराहनीय है और अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत एक सच्चे किसान भक्त के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी भक्ति के आगे प्रभु को भी साक्षात दर्शन देने पड़े। हमारे बुजुर्ग भी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे और जहां भी रहते थे, सभी को समान भाव से आश्रय देते थे।
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु ने अपने वित्त मंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले किसानों को मुआवजे के नाम पर 5-10 रुपये के चेक देकर उनका अपमान किया जाता था, जिसे उन्होंने समाप्त किया और मात्र दो वर्षों में 3000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाकर किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया।
पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कैप्टन अभिमन्यु का स्वागत करते हुए उन्हें हरियाणा की राजनीति में समर्पण और सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने उनके परिवार का हमेशा सहयोग किया, जिसके कारण वे आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी रविंदर धीमान ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया और मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर तुषार ढांडा, अमरजीत कसान, रामकरण चहल कोटड़ा, दीप मलिक, सतीश कुमार, राजवीर कादियान, होशियार नंबरदार, महावीर चहल, सरपंच जितेंद्र, अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।
करीब 80 लाख रुपये से तैयार हुआ मंदिर
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसे 7-8 माह में पूरा किया गया। गांव के अनेक लोगों ने इसमें आर्थिक सहयोग दिया। बारू राम ने 6.31 लाख, अनिल कुमार ने 1.01 लाख, बलवीर ढुल ने 1.25 लाख, मनोज रापड़िया ने 1.21 लाख, बलिंदर ने 1.10 लाख तथा अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। इसके अलावा सतीश कुमार ने 6.51 लाख रुपये से मंदिर का मुख्य द्वार बनवाने की घोषणा की। कैप्टन अभिमन्यु ने भी मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने का एलान करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वे और सहयोग देने से पीछे नहीं हटेंगे।