{"_id":"676cab881c7ab51d2c093f3c","slug":"women-yoga-shakti-day-celebrated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547264-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला योग शक्ति दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला योग शक्ति दिवस मनाया
Thu, 26 Dec 2024 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई चीका ने बुधवार को महिला योग शक्ति दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला शिक्षक पूजा मित्तल, प्रेम लता जैन, नीलम, राजबाला व मीनू गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व गायत्री मंत्र के साथ किया। मीनू गर्ग में एक योग गीत के माध्यम से सभी महिलाओं को योग के लिए प्रेरित किया। रेणु गोयल ने आयी हुई सभी महिला साधकों का स्वागत किया। योग शिक्षक अमित महाजन में महिलाओं को सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। युक्ति गोयल ने योगा प्राणायाम व ध्यान के माध्यम से नारी शक्ति का परिवार व समाज में योगदान विषय पर अपने विचार रखे। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन