फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women showcased their prowess in a sports competition; Sunita and Mansi emerged as the top performers in the races.

Kaithal News: खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दमखम, दौड़ में सुनीता और मानसी रहीं अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women showcased their prowess in a sports competition; Sunita and Mansi emerged as the top performers in the races.
साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरवार को महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में शहरी खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर की विभिन्न कॉलोनियों से पहुंची महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक और इससे कम आयु वर्ग की महिलाओं के लिए अलग-अलग खेल स्पर्धाएं करवाई गईं।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने दौड़, साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सपना ने किया। परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ करवाई गई। वहीं 30 वर्ष से कम आयु की महिलाओं ने 300 मीटर, 400 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर साइकिल रेस में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, गौरव, रमन, मंजू बंसल, सुमन कुमारी, पूनम देवी, स्वाति, अंकित सहित शहर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर में ज्योति और डिस्कस थ्रो में मुकेश देवी प्रथम
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, करणजीत ने दूसरा और सेवा रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मुकेश देवी प्रथम, राजकिरण द्वितीय और निर्मला देवी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनीता ने पहला, पिंकी ने दूसरा और नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 मीटर दौड़ में मानसी और 400 मीटर में आरती ने मारी बाजी
30 वर्ष से कम आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, प्रीति देवी द्वितीय और मोसन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 400 मीटर दौड़ में आरती ने पहला, माफी ने दूसरा और दुर्गा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऊषा दूसरे और तन्नु तीसरे स्थान पर रहीं।

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

साइकिस रेस में भाग लेती महिला प्रतिभागी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed