फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women put problems before DC

महिलाओं ने डीसी के समक्ष रखीं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women put problems before DC
10-कैथल। कॉफी विद कलैक्टर कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से बात करते हुए डी? - फोटो : Kaithal
कैथल। जिला प्रशासन की नई मुहिम ‘कॉफी विद कलेक्टर’ कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को दोपहर डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान गांव बाकल में दरी बनाने का काम कर रही मन्नत ग्रुप की सदस्यों ने अपनी बनाई हुईं दरियां दिखाईं। डीसी ने आमदनी के बारे में पूछा तो महिलाएं बोलीं, आमदनी कम है। समस्या पर डीसी ने उन्हें पानीपत से कच्चा माल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य में संलग्न हैं। महिलाओं ने कहा कि उनके बनाए सामान की मार्केट नहीं है। गांव में जो दरियां तैयार की जाती हैं, वह गांव में ही बेच दी जाती है। डीसी ने मशीन से दरी बनाने के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि मशीन से भी दरी बना लेंगे, लेकिन हाथ से दरी बनाने का काम जारी रखेंगे। महिलाओं ने बताया कि एक जोड़े की कीमत महज 2500 रुपये है। सदस्य अधिक होने के कारण यह कमाई काफी कम है। यदि हमें कच्चा माल मिल जाए तो हम अच्छा काम कर सकते हैं। डीसी ने एनआरएलएम में कार्यरत मनोज कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह को उनकी जरूरत के अनुसार कच्चा माल उपलब्ध करवाएं। इसके लिए वे पानीपत से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

मैडम जी कच्चा माल कोनी मिलदा
खेड़ी शेरखां कलायत खंड में गमले और गुलदस्ते बनाने वाले ग्रुप की महिला सदस्यों के बनाए उत्पादों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ये देखने में बहुत अच्छे हैं। महिलाएं डीसी से बोलीं कि ‘मैडम जी कच्चा माल तो कोनी मिलदा अर न बेचने का बाजार।’ इस पर फिर से डीसी ने अधिकारियों को कहा कि कच्चा माल उपलब्ध करवाने में समूहों की सहायता करें और बाजार की संभावनाएं भी तलाशे के निर्देश दिए। एलडीएम ने डीसी को बताया कि कैथल में सपना कालड़ा, ममता, अक्षरा गुप्ता और प्रिया रानी को 10 लाख रुपये का ऋण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed