फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women officers will conduct polling at pink booths

Kaithal News: पिंक बूथ पर महिला अधिकारी कराएंगी पोलिंग

Sat, 25 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Women officers will conduct polling at pink booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव में पिंक और आदर्श बूथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां मतदाताओं को ठंडा पानी और विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि पिंक बूथ पर महिला अधिकारी पोलिंग कराएंगी।

इनके अलावा मतदाताओं को आकर्षित करती रंगोली और सेल्फी प्वाइंट होंगे। ये बूथ गुहला, कलायत, कैथल तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिंक बूथ बनाने का मुख्य मकसद महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे वोट डालने के लिए घर से बाहर आएं और अपने अनुकूल वातावरण में मताधिकार का प्रयोग करें। पिंक बूथ की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल विधानसभा क्षेत्र के आरकेएसडी कॉलेज में बूथ नंबर 155 को मॉडल बूथ, यहां पर ही स्थापित बूथ नंबर 156 को पिंक बूथ बनाया गया है। आरकेएसडी स्कूल के बूथ नंबर 152 को यूथ बूथ व 153 को दिव्यांगजनों की ओर से संचालित बूथ बनाया है। गुहला विधानसभा क्षेत्र के सीवन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के बूथ नंबर 172 को मॉडल बूथ व 173 को पिंक बूथ के रूप में बनाया है। सीवन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के बूथ नंबर 164 को यूथ बूथ, वहीं 165 को दिव्यांगजनों की ओर से संचालित बूथ बनाया गया है।

कलायत विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय कन्या सीनियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 22 को मॉडल बूथ व 23 को पिंक बूथ बनाया गया है। कन्या प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 19 को यूथ बूथ तथा बूथ नंबर 20 को दिव्यांगजनों की ओर से संचालित बूथ बनाया गया है।


पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय कन्या हाई स्कूल के बूथ नंबर 108 को मॉडल बूथ व 109 को पिंक बूथ के रूप में बनाया है। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 110 को यूथ बूथ और 111 बूथ को दिव्यांगजनों की ओर से संचालित बूथ बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed