फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women offered prayers to the setting sun

Kaithal News: महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women offered prayers to the setting sun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के बाबा शीतल पुरी के तालाब पर सोमवार को लोक आस्था का छठ महापर्व मनाया गया। सोमवार शाम को महिलाओं ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के लिए शीतल पुरी तालाब के सभी छठ घाट सजा कर सोमवार सुबह ही तैयार किए गए थे।
शहर में पूर्वांचल जन विकास की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। सरोवरों व पूजा स्थलों पर सोमवार को तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में प्रसाद का सूप थामे व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य देव की उपासना की।
विज्ञापन

पूर्वांचल जन विकास की ओर से आयोजित छठ पर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जिले में कमला घाट व अन्य घाटों पर छठ पूजा की विशेष तैयारियां पूरी कर सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सभी घाटों पर बालू की व्यवस्था, सफाई और प्रकाश व्यवस्था रविवार को शाम को ही कर दी गई थी। नगर परिषद के कर्मी लगातार सफाई अभियान में जुटे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रती महिलाएं मंगलवार प्रातः काल उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। पिछले चार दिनों से चल रहे इस पर्व में तीसरे दिन का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार सोमवार को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 40 मिनट पर अर्घ्य दिया गया। जहां पर संध्या अर्घ्य देकर सूर्य उपासना और छठी मईया की पूजा की गई । शीतलपुरी डेरे के तालाब में सभी पूर्वांचल महिलाएं घाट पर एकत्रित होकर अस्त होते सूर्य को छठी मैया की पूजा करने के साथ ही नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर भर कर नजर आई। भोर से ही शहर में जगह-जगह बनाए गए घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा रहा। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य देव की पूजा करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। इस दौरान व्रतियों ने घाटों पर उगा हो सुरुजदेव, भिन भिनसरवा, अरघ केर-बेरवा, पूजन केर-बेरवा..., उगी हे दीनानाथ, जल्दी जल्दी उगा हे सूरज देव... आदि गीत गुनगुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed