Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women concluded their 36-hour waterless fast by offering *arghya* (libation) to the rising sun.

Kaithal News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने खोला 36 घंटे का निर्जला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women concluded their 36-hour waterless fast by offering *arghya* (libation) to the rising sun.
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद
कैथल। लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने विद्क्यार झील स्थित बाबा शीतलपुरी तालाब पर पहुंचकर उगते सूर्य को जल और दूध अर्पित किया तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सुबह पूजा के दौरान तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से सजे सूप और दलिया में फल, प्रसाद व अन्य पूजा सामग्री रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इससे पहले रविवार शाम को महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की थी। शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। इस दौरान व्रती महिलाओं ने अन्न और जल का त्याग कर पूरी श्रद्धा के साथ छठी मैया की आराधना की।
विज्ञापन


रातभर भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु...
छठ महोत्सव के दौरान रविवार रात को भंडारे के बाद जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी गायकों ने छठी मैया के भजनों और धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते और छठी मैया के जयकारे लगाते रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल जन विकास मंच कैथल के प्रधान सेवक जयकृष्ण राय ने बताया कि 11वां छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर महासचिव साहिद आलम, उपप्रधान धनंजय सिंह व अशोक मेहतो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


बच्चों और परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं व्रत...
व्रती महिलाओं मनीषा, रजनी, सरिता और काजल ने बताया कि छठ का पर्व उनके लिए आस्था और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पति, बच्चों और परिवार की खुशहाली के लिए वे पूरी श्रद्धा से निर्जला व्रत रखती हैं।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed