Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women Commission Chairperson Renu Bhatia reached Kaithal, held an open court to address women's problems

कैथल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया: शिकायतों पर की सुनवाई, इन मामलों में पुलिस को दिए कार्रवाई आदेश

Thu, 16 Jan 2025 06:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

दरबार में महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याओं को रखा।

विज्ञापन
Women Commission Chairperson Renu Bhatia reached Kaithal, held an open court to address women's problems
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने वीरवार को जिला परिषद भवन के परिसर में महिलाओं की शिकायत सुनी। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष की ओर से लगाए गए दरबार में 25 शिकायतें आई। इन शिकायतों पर ढील पर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए। वहीं, अध्यक्ष ने एक तलाक के मामले में विवाहिता के पिता को फोन पर नाराजगी जताई। दरअसल, जिस पति-पत्नी के बीच तलाक होने की बात सामने आई।

विज्ञापन


वह दोनों पिछले कुछ महीने से जर्मनी में रहते हैं। इस दंपती ने आपसी सहमति से तलाक का इकरार न कर पुलिस को ई-मेल के माध्यम से उनके अलग- अलग होने की जानकारी भेज दी। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और विवाहिता के पिता से पूछा कि क्या भारत के कानून में विदेश से ई-मेल से तलाक देने का कोई प्रावधान है?
विज्ञापन




इसके बाद अध्यक्ष ने इस मामले में विवाहिता के पति को दंपती की ओर से 15 दिन के अंदर वकील के माध्यम से तलाक के दस्तावेज कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जमा करवाने के आदेश दिए। वहीं, एक मामले में युवती को तंग करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए। इस मामले आरोपी युवक कभी युवती की गाड़ी की चाबी निकालता और कभी स्कूटी की चाबी निकालकर परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 25 में से करीब पांच केस रद्द किए गए हैं। यह आपसी समझौता होने के बाद इन्हें रद्द किया गया है। बताया कि एक मुख्य केस पूंडरी से आया था। इसमें तीन भाईयों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। इसमें एक महीने के अंदर चौथा हिस्सा देने पर सहमति बनी। एक केस ऐसा आया, जिसमें दंपती जर्मनी चले गए।

इसमें आपसी सहमति से वे अलग रहने लगे। उन्होंने पुलिस ई-मेल से माध्यम से जानकारी दी। इसमें भारतीय कानून के तहत तलाक माना जाएगा या नहीं। इस पर अंबेसी से जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसमें दोनों से शपथ पत्र लिए जाएंगे, जो कानूनी रूप से वैध होंगे। इसमें बेटी के पिता से बातचीत हुई है। बेटी पक्ष के लोगों ने शादी में हुआ करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च मांगा है। इस पर भी आगामी कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

Trending Videos

अध्यक्ष के समक्ष महिला कर्मी ने भी रोया दुखड़ा, आरोपी पति को डिपोर्ट करने आदेश

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के समक्ष एक महिला पुलिस कर्मी भी फरियाद लेकर पहुंची। इस महिला पुलिस कर्मी ने भी पति के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई की गुहार लगाई। मामले पर सुनवाई करते हुए अध्यक्ष ने आरोपी को पति को डिपोर्ट करने के आदेश जारी किए। दरअसल, यह पुलिसकर्मी एएसआई है और वह अपनी आठ साल की बेटी के साथ परेशान हैं।

इस महिला कर्मी ने डीएसपी पर धमकी देने और उसकी परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी कर विदेश चला गया है, जिससे वह अपनी छोटी बेटी के साथ अकेली रह गई है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी समस्याएं विभाग में उठानी चाही, तो डीएसपी ने उसे धमकी दी।

महिला का कहना है डीएसपी ने कहा कि अगर ज्यादा बोली, तो तेरी नौकरी खा जाऊंगा। इसके बाद वह हारकर आयोग के पास पहुंची। इस मामले में अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर अध्यक्ष भाटिया ने महिला के पति को विदेश से डिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed