फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women come forward as role models

महिलाएं रोल मॉडल बनकर आगे आएं

Tue, 25 Feb 2014 11:42 PM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 25 Feb 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women come forward as role models
एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के तौर पर सिनेका कॉलेज टोरंटो कनाडा से अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर प्रभा शर्मा ने कहा कि जब तक महिलाओं को मानसिक रूप से विकसित नहीं किया जाएगा तब तक महिलाओें का विकास संभव नहीं है। महिला सशक्तीकरण आज भारत ही नहीं विश्व के अनेक देशों के लिए ज्वलंत समस्या है।
विज्ञापन


आधुनिक समाज में आज भी महिलाएं अनेक समस्याओं से जूझ रही हैं जिसमें मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न है। इसके पीछे बहुत बड़ा कारण यह कि महिलाओं को आज भी समाज में पुरुष वर्ग से पीछे समझा जाता है। आज जरूरत है कि महिलाएं आगे बड़ें और इन समस्याओं को पीछे छोड़कर समाज में रोल मॉडल बनकर आगे आएं। महिलाओं के विकास के लिए आवश्यक है कि उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रशिक्षित किया जाए। कार्यशाला में प्रभा ने विश्वविद्यालय की छात्राओं को महिलाओं की शक्ति से परिचित कराया।
विज्ञापन


कार्यशाला में भाग ले रही यूगांडा की शिसी, गंाबीया की कैडी, भूटान की सोनम और भारत की उजमा, प्रीति, रोहिला ने बताया कि कार्यशाला से उन्हें बहुत लाभ हुआ है। छात्राओं ने बताया कि वे अब और अधिक मेहनत कर सामाजिक बंधनों से आगे बढ़कर नारी को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed