फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women arrived in groups and voted

Kaithal News: टोलियां बनाकर महिलाएं पहुंचीं, किया मतदान

Sun, 06 Oct 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Women arrived in groups and voted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन कस्बा में विधानसभा चुनाव के लिए नगर निवासियों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग कतारों में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। नगर के राजकीय कन्या स्कूल में माॅडल बूथ व पिंक बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर 172 माॅडल बूथ था, उसमें मतदाताओं की सबसे अधिक कतार देखने को मिली। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।

इसके साथ ही बूथ नंबर 173 को पिंक बूथ बनाया गया था, जो महिलाओं की ओर से संचालित बूथ था। इसमें भी महिला मतदाताओं की कतार सबसे लंबी थी। इसके अलावा नगर के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में बने बूथों में भी मतदाताओं ने लंबी कतारों में लग कर अपने मत का प्रयोग किया। महिलाएं टोलियां बना कर मतदान केंद्रों तक पहुंच रही थी। दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


मतदाता मोहन चलने में असमर्थ है, वह भी अपनी रिक्शा पर अपनी पत्नी के सहयोग के मतदान केंद्र पर पहुंचा और अपने मत का प्रयोग किया। युवराज सिंह ऐसे वोटर थे, जिन्होंने पहली बार वोट किया। उनका कहना था कि उन्हें यह मतदान का अधिकार मिला है, जो असल में एक नैतिक जिम्मेवारी है। वोट करके उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ है कि सरकार को बनाने में उनकी अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed