फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman's body found in distributary canal

Kaithal News: डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला महिला का शव

Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in distributary canal
संवाद न्यूज एजेंसीराजौंद। राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी में गांव बीरबांगड़ा के पास वीरवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में नहा रहे बच्चों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। घबराए बच्चों ने बाहर निकलकर आसपास के लोगों को सूचना दी। राजौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से नहर में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है।
विज्ञापन

पुलिस को महिला की पहचान से जुड़े कुछ निशान मिले हैं। उसके हाथ पर ‘प्रिया’ नाम लिखा हुआ है, जबकि बाजू पर पंजाबी भाषा में ‘बेबे-बापू’ लिखा है। पुलिस इन निशानों के अलावा अन्य माध्यमों से भी महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्रसारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवाया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed