{"_id":"67726dbb98d088b1a90b7fdb","slug":"woman-upset-with-the-police-investigation-died-under-suspicious-circumstances-after-stubble-burning-incident-i-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: पराली जलाने की घटना के बाद पुलिस जांच से परेशान महिला की संदिग्ध मौत, थाने के बाहर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: पराली जलाने की घटना के बाद पुलिस जांच से परेशान महिला की संदिग्ध मौत, थाने के बाहर लगाया जाम
Mon, 30 Dec 2024 03:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:38 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने मृतका के परिवार को मुआवजा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, पुलिस की ओर से ग्रामीणों को बेवजह परेशान करना बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल के गांव फिरोजपुर में पराली जलाने की घटना के बाद पुलिस जांच से परेशान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ओमपति की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संदेह जताते हुए कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर सीवन थाने के बाहर जाम लगा दिया। इस दौरान मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव सीवन थाने के बाहर रखकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
कुछ दिन पहले फिरोजपुर गांव में पराली में आग लगने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान पुलिस ने कुछ परिवारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि महिला ओमपति पहले से मानसिक रूप से तनाव में थी, पुलिस की पूछताछ और दबाव के कारण और अधिक परेशान हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जाम लगने के बाद घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीवन थाना एसएचओ कुलदीप देशवाल प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने मृतका के परिवार को मुआवजा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, पुलिस की ओर से ग्रामीणों को बेवजह परेशान करना बंद करने की मांग की। जाम लगा रहे परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के नाम पर पुलिस निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।