फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman swindled out of 1.9 lakh under the pretext of a Europe tour; she had found the website via a Google search, but the contact number became unreachable when she asked for the tickets.

Kaithal News: यूरोप टूर के नाम पर महिला से ठगे 1.90 लाख, गूगल पर वेबसाइट की थी सर्च, टिकट मांगने पर मोबाइल मिला बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of 1.9 lakh under the pretext of a Europe tour; she had found the website via a Google search, but the contact number became unreachable when she asked for the tickets.
कैथल। यूरोप घूमने के लिए टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर चीका की महिला से अज्ञात आरोपियों ने 1,90,174.14 रुपये ठग लिए। महिला ने गूगल पर टूर एंड ट्रैवल की वेबसाइट सर्च की थी। इसके बाद फोन कर पेरिस और स्विट्जरलैंड घूमने का सपना दिखाकर सात दिन का पैकेज बुक करने का झांसा दिया गया। ऑनलाइन भुगतान के बाद बुकिंग के वाउचर तो भेजे गए लेकिन हवाई टिकट मांगने पर संबंधित मोबाइल नंबर बंद मिला।
विज्ञापन

3.80 लाख का पैकेज बताया, तीन बार में जमा कराए 1.90 लाख
चीका के वार्ड नंबर दो स्थित करतार एन्क्लेव निवासी मीनू ने पुलिस को बताया कि 2 अक्तूबर को उन्होंने गूगल पर टूर एंड ट्रैवल की वेबसाइट सर्च की थी। उन्हें थ्रिलोफिलिया नाम की वेबसाइट मिली। कुछ देर बाद एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने यूरोप घूमने के पैकेज लेने के बारे में पूछा। उन्होंने पेरिस और स्विट्जरलैंड जाने की इच्छा जताई तो सात दिन के पैकेज की जानकारी दी गई। इसमें होटल, ट्रांसपोर्ट, घूमने-फिरने और खाने-पीने की सुविधाएं शामिल बताकर 3.80 लाख रुपये खर्च बताया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि परिवार से सलाह के बाद उन्हें पैकेज बुक करने की सहमति दे दी। शिकायत के अनुसार उसने 11 अक्तूबर को 98,023.36 रुपये और 12 अक्तूबर को 129.30 रुपये व 91,021.48 रुपये वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाए। इस तरह कुल 1,90,174.14 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाउचर भेजकर भरोसा दिलाया, टिकट के नाम पर टालते रहे
महिला के अनुसार 13 अक्तूबर को उनकी ईमेल आईडी पर तीन वाउचर भेजे गए। इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन कर बुकिंग होने की जानकारी दी गई। महिला ने छुट्टी लेने के लिए हवाई टिकट मांगे तो उन्हें बताया गया कि कंपनी की ओर से टिकट के संबंध में फोन आएगा। काफी इंतजार के बाद भी कोई फोन नहीं आया तो उन्होंने पहले संपर्क किए गए नंबर पर कॉल किया लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद महिला को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।

महिला ने शिकायत में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और रकम वापस दिलवाने की मांग की है।


डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ऑनलाइन भुगतान और शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed