फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman molested and beaten in field; FIR registered against four

Kaithal News: खेत में महिला से छेड़छाड़, मारपीट<bha>;</bha> चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman molested and beaten in field; FIR registered against four
कैथल। भागल गांव में खेत में चारा काटने गई महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पतासो देवी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी दलेल वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ व हाथापाई करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि इसके बाद दलेल ने फोन कर सुमन, प्रिंस व अपनी मां को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे लात-घूंसों व डंडों से पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके गले से सोने की ताबीज भी छीन ली। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने माजांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed