फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman dies in Kakaut village, husband and son accused of murder

Kaithal News: काकौत गांव में महिला की मौत, पति और बेटे पर हत्या का आरोप

Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in Kakaut village, husband and son accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। काकौत गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामले में मायके पक्ष ने पति और बेटे पर हत्या करने के आरोप लगाएं हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार महिला पिछले दो दिन से लापता थी। उसका शव गांव काकौल में एक तालाब में मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें पुलिस ने बीएनएस की 94 की धारा के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही महिला का पोस्टमार्टम करवा सैंपल विसरा के लिए करनाल भेजा गया है। अब विसरा की रिपोर्ट आने के आद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। महिला के शव को जिला नागरिक अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला की हत्या करके उसका शव तालाब में फेंका गया है। मृतक महिला की पहचान चंद्रकांता निवासी गांव काकौत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


46 वर्षीय मृतका चंद्रकांता के भाई पवन ने बताया कि वह कैथल के निवासी हैं। उनकी बहन की शादी 25 वर्ष पहले गांव काकौत में हुई थी। सुसराल पक्ष के लोग चंद्रकांता को दो दिन से लापता बता रहे थे। सुसराल वालों ने बताया कि चंद्रकांता कूड़ा डालने गई थी। इसके बाद घर नहीं आई। इस पर हमने एक दिन इंतजार करके अपने स्तर पर जांच शुरू की। मृतका के भाई ने आगे बताया कि उन्होंने काकौत गांव में आकर नहर से लेकर गांव तक सभी लोगो से चंद्रकांता के बारे में पूछा लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सभी ऑटो वालों से पूछताछ की, लेकिन कही से कोई सुराग हमें नहीं लगा। इसके बाद उनके भांजे ने उन्हें बताया कि गांव में तालाब के किनारे एक तसला रखा हुआ है। जब तालाब पर जाकर देखा तो वहां चंद्रकांता का शव मिला। मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्रकांता के पति और बेटे ने उसकी बहन की हत्या की है क्योंकि उसकी बहन गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिला के पिता व भाई शिकायत पर बीएनएस 94 की धारा के तहत कार्रवाई की गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा रिपोर्ट विसरा के लिए भेजा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सुनीता रानी, एसएचओ, तितरम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed