{"_id":"5f5a6e978ebc3e3a22398114","slug":"woman-dead-kaithal-news-knl437816164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाकर दी जान, पति व जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जहर खाकर दी जान, पति व जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में 30 वर्षीय विवाहित ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शहर पुलिस ने मृतका के भाई के ब्यान पर उसके पति और जेठ-जेठानी के खिलाफ आत्महत्या करनेे के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब नौ साल पहले शहर के रहने वाले विरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक तो वह ठीक रहा, लेकिन बाद में उसकी बहन से मारपीट करने लगा और संदेह करने लगा।
मामले की जांच कर रहे एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
महिला का है सात वर्ष का एक बेटा-मृतक महिला का एक सात वर्ष का बेटा भी है। पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि पहले भी आरोपी ने कई बार ऐसा किया, लेकिन बड़े बुजुर्गों के समझाने से हर बार मामला सुलझता रहा। अब फिर आरोपी ने उपरोक्त दोनों लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट की व मरने के लिए मजबूर किया।