फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman commits suicide along with her two married daughters

Kaithal News: महिला ने दो विवाहित बेटियों के साथ की आत्मत्या

Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide along with her two married daughters

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पूंडरी ( कैथल ) पूंडरी के बाकल गांव में गुड्डी देवी ( 50) ने दो विवाहित बेटियों निशा (33) और पूजा ( 26) के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटियां मायके आई हुई थीं। शनिवार की सुबह तीनों के शव घर के अंदर मिले। प्रारंभिक छानबीन में इस घटना का जिम्मेदार अमेरिका में नौकरी करने वाले निशा के पति जितेंद्र उर्फ काला को माना गया है। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि वह निशा को परेशान करता था। पूजा की ससुराल में भी उसने फोन कर ऐसी बातें कही थीं, जिससे वहां कलह रहने लगी।

उत्पीड़न से तंग आकर निशा एक महीने पहले मायके आ गई थी। तीन दिन पहले पूजा भी आ गई। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों बहनें गहरे तनाव में थी और गुमसुम रहती थीं। उनकी परेशानी देख गुड्डी देवी को सदमा लगा और वह भी अवसाद में आ गई थीं। माना जा रहा है कि अवसाद में आकर ही तीनों ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


उनके आत्महत्या करने का पता तब चला जब शनिवार की सुबह पड़ोसियों के पास उनके रिश्तेदारों की काल आई। रिश्तेदारों ने बताया कि तीनों में से किसी का फोन नहीं उठ रहा है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि वे घर पहुंचे तो एक कमरे में दोनों बहन और बाथरूम में गुड्डी देवी का शव पड़ा था। घर में ही कीटनाशक की बोतल भी पड़ी थी और दुर्गंध आ रही थी। पुलिस के आने पर तीनों को डाक्टर के पास ले जाया गया। डाक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि तीनों ने शुक्रवार की रात में ही आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गुड्डी देवी के पति जसवंत की मौत 15 साल पहले हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही निशा की शादी की थी। निशा और पूजा के अलावा गुड्डी देवी का एक बेटा नीरज है, जो तीन साल पहले अमेरिका गया था और वहीं पर नौकरी करता है। पूजा की शादी तीन महीने पहले फरवरी में पूंडरी के ही बंदराणा गांव में खेती करने वाले अनिल के साथ हुई थी।

डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि अनिल की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ मानसकि रूप से प्रताडि़त करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बीएनएस की धारा 107, 108 और 226 के तहत केस दर्ज किया गया है। एक साथ कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।


अमेरिका से भेजता था धमकी भरे मैसेज

गुड्डी के परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र ने निशा और पूजा को परेशान कर रखा था। वह अमेरिका से दोनों को धमकी भरे मैसेज भेजता था। मैसेज में काफी उल्टी सीधी बातें लिखता था। पूजा की ससुराल में भी उसने कई बार काल की। इससे पूजा और ससुरालियों के बीच अनबन हो गई और वह मायके आ गई। दो बहनों और उनकी मां की आत्महत्या के बाद पूजा के ससुरालीजन पहुंच गए लेकिन निशा की ससुराल से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed