{"_id":"623e2ca030a641251a42e2f3","slug":"woman-accused-arrested-for-taking-loan-on-fake-papers-kaithal-news-knl1028997184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात पर लोन लेने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात पर लोन लेने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फर्जी कागजात के आधार पर इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड कंपनी से लोन लेने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी माता गेट कैथल निवासी कविता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस संबंध में क्विटास स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर कृष्ण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि उनकी संस्था एक बैंकिंग कंपनी है। सेक्टर 20 कैथल में एक ब्रांच कार्यरत है। यहां माता गेट कैथल निवासी राजेश व कविता ने कंपनी से लोन लेने के लिए आवेदन किया। 30 जुलाई 2020 को सवा सात लाख रुपये का लोन दे दिया। दोनों ने अपने दस्तावेज में कैथल के माता गेट स्थित अपने मकान 57 वर्ग गज रहन कर दिया। जब बैंक द्वारा आरोपियों द्वारा दिए गए प्रलेखों की जांच की गई तो पता चला कि दोनों प्रलेख आरोपीगण द्वारा फर्जी तैयार किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब महिला आरोपी कविता तो गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।