{"_id":"62d5c380f62fc84d6134f800","slug":"witness-shot-before-date-injured-kaithal-news-knl1150786194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख से पहले गवाह को मारी गोली, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख से पहले गवाह को मारी गोली, जख्मी
विज्ञापन
कैथल। हत्या के प्रयास मामले में गवाह एक युवक को कई वाहनों में सवार होकर आए 10-12 आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो आरोपियों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के पीठ में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टर ने जख्मी युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
गांव करोड़ा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह रविवार रात को स्विफ्ट गाड़ी में अपने दोस्त हरसौला निवासी रविंद्र और फरियाबाद निवासी सतीश के साथ सेक्टर-21 से पट्टी अफगान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खुराना रोड के निकट कैथल निवासी सन्नी, बुढ़ाखेड़ा निवासी विक्रम और पट्टी अफगान निवासी अनिल सहित 10 से 12 अज्ञात युवकों ने कार रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी स्कूटी/बाइक और स्विफ्ट गाड़ी में आए थे। आते ही आरोपी सन्नी ने उस पर फायर कर दिया।
बताया जा रहा है कि पट्टी अफगान निवासी अनिल ने भी कई फायर किए। इसके बाद एक गोली दीपक की कमर में लगी है। साथ ही आरोपियों ने लाठी डंडों से भी मारपीट की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंचीं। इसके बाद सोमवार को घायल के बयान दर्ज करने के लिए थाना शहर से पुलिस टीम चंडीगढ़ पहुंची। सिटी एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कैथल निवासी सन्नी, बुढ़ाखेड़ा निवासी विक्रम, पट्टी अफगान निवासी अनिल और 10/12 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा-307 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दीपक की आज कोर्ट में है गवाही
कैथल। दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 2019 में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसमें उसे 19 जुलाई को गवाही देनी है। आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे थे और बोल रहे थे कि अगर गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा, लेकिन उसने आरोपियों की बात नहीं मानी। यही कारण है कि रंजिश में हमला कर गोली मारी गई। पीड़ित दीपक मोबाइल की दुकान पर काम करता है।