{"_id":"670c5ae6e680353e370128f7","slug":"wishes-for-prosperity-sought-in-ladana-fair-kaithal-news-c-18-1-knl1004-498248-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लदाना मेले में मांगीं समृदि्ध की मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लदाना मेले में मांगीं समृदि्ध की मन्नतें
Mon, 14 Oct 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी मठ में दशहरे पर लगने वाला वार्षिक मेला दूसरे दिन भी जारी रहा। एकादशी पर डेरे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से रात तक लाइनें लगी रही। दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी की प्रतिमा पर दूध, फल, फूल व प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार के साथ-साथ धन-धान्य एवं पशुधन की समृद्धि के लिए कामना की। मंदिर के बाहर बने सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
बाबा राजपुरी के मेले में एकादशी के दिन आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर के स्थानों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सरपंच गुरनाम सिंह, पंच जसबीर जस्सी, कर्मवीर व संदीप ने बताया कि मेले में हरियाणा, पंजाब, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी श्रद्धालुओं और साधुओं ने पहुंचकर पूजा-पाठ किया।
एकादशी के दिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा की और अनाज का दान भी किया। वहीं मेले में पहुंचे बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए। महिला व पुरुष कर्मचारी विभिन्न रास्तों से लेकर मेला स्थल पर सुरक्षा में जगह-जगह तैनात रहे।
विज्ञापन
मेले के दौरान डेरे के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक कई जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंचायतों के सहयोग से भंडारे लगाए। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने भंडारे में हलवा, पूरी, खीर व सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को मेला मैदान में विशाल कुश्ती दंगल में देश के अलग-अलग स्थानों से पहलवान भाग लेंगे। डेरे व ग्रामीणों की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।