फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wires stolen from Dhand-Jadaula and Siwan fields

Kaithal News: ढांड-जड़ौला और सीवन के खेतों से तार चोरी

Fri, 08 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wires stolen from Dhand-Jadaula and Siwan fields
कैथल। जिले में खेतों में लगे ट्यूबवेलों और मोटरों से केबल व बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ढांड-जड़ौला क्षेत्र में चोर छह ट्यूबवेलों से तांबे की केबल काटकर ले गए। ढांड थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह खेत में पहुंचने पर उसके चार ट्यूबवेलों के कोठों के ताले टूटे मिले। जांच करने पर चारों मोटरों से 6, 8, 4 और 7 मीटर लंबी तांबे की केबल चोरी मिली। वहीं पड़ोसी किसान राजेंद्र के ट्यूबवेल से 20 मीटर तथा विजेंद्र के ट्यूबवेल से 12 मीटर केबल चोरी हुई।
विज्ञापन


उधर, सीवन क्षेत्र में भी चोर तीन किसानों की मोटरों से करीब 195 फीट बिजली का तार चोरी कर ले गए। अमरजीत ने बताया कि खेत में पहुंचने पर मोटर कमरे का दरवाजा टूटा मिला और करीब 60 फीट तार गायब था। उसके भाई अंकुश के खेत से 70 फीट तथा किसान सलिंदर की मोटर से 65 फीट तार चोरी हुई। सीवन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed