फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winters increased due to drizzle, fog and frost will have to be faced ahead

बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, आगे कोहरा और पाला का करना होगा सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Winters increased due to drizzle, fog and frost will have to be faced ahead
Winters increased due to drizzle, fog and frost will have to be faced ahead - फोटो : Kaithal
कैथल। कैथल जिले में मंगलवार को तापमान सामान्य रहा। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे, दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। इसके चलते लोगों को भीषण सर्दी का सामना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि कैथल और आसपास के क्षेत्रों में जनवरी शुरू होते ही लोगों को घने कोहरे और पाले की समस्या से जूझना पड़ता है। इस दौरान पड़ने वाली ठंड से लोग काफी परेशान रहते हैं। यह बात अलग है कि सर्दी ज्यादा रहना पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी माना जाता है। कम तापमान में फसलों की बढ़वार अच्छी होती है। लेकिन इस बार अभी बीते साल जितनी ठंड नहीं हुई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड बढ़ेगी। जो कई दिनों तक रहेगी। इससे फसलों में फुटाव अच्छा होगा। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से मौसम में बदलाव होने के संकेत हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। उसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के मद्देनजर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
कैथल। प्रशासन ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर पूरी सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि घर से बाहर जाते समय गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। अपने हाथों और चेहरे को ढककर ही घर से बाहर निकलें। कुछ सावधानियां बरतकर ठंड के प्रभाव से बचा जा सकता है। सर्दियों के कपड़ों का पर्याप्त स्टॉक करें। डीसी ने कहा कि कपड़ों की कई परतें अधिक सहायक होती है। नाक से खून बहने जैसी कई बीमारियों की संभावना बढ़ जाती हैं, जो आमतौर पर लंबे समय तक ठंड में रहने से होती है। ऐसे लक्षणों के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed