फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winner students honored

Kaithal News: विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Winner students honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कार्यक्रम के दौरान चुनाव विभाग की ओर से स्वीप गतिविधियों के तहत करवाई गई प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का सम्मानित किया। इसके साथ पहली बार मतदाता बने युवाओं को कार्यक्रम में पेन ड्राइव देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाकर सभी विजेताओं के चेहरे खिल गए।

कॉलेज स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज की छात्रा कोमल, महक, सीमा प्रथम स्थान, राजकीय बहुतकनीकी चीका की छात्रा संगीता, रवीना, अन्नू द्वितीय स्थान पर, नीलम विश्वविद्यालय से अभिषेक, कंचन, सुनीता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज से पूजा प्रथम, आईजी कॉलेज से मुस्कान को द्वितीय, आईटीआई कलायत से मंजू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज से सचलीन प्रीत को प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज से पूजा द्वितीय तथा वैशाली तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज से रवीना व सोनिया प्रथम, आईटीआई कलायत से चांदनी व शिवानी द्वितीय, राजकीय बहुतकनीकी चीका से सुधा व अन्नू तृतीय, आरकेएसडी कॉलेज से प्रदीप व काजल को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, मंजू द्वितीय, अन्नू रानी तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, राधिका द्वितीय, पूजा तृतीय, नाटक प्रतियोगिता में जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय आईटीआई कलायत द्वितीय, आईजी कॉलेज व नीलम विश्वविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कलायत से प्राची जगदेव प्रथम, सिमरत द्वितीय, शिवानी तृतीय, गुहला से अरमान प्रथम, मुस्कान द्वितीय, सुखप्रीत कौर तृतीय, राजौंद से खुशी प्रथम, अंजली द्वितीय, संजना तृतीय, सीवन से मधु प्रथम, ममता द्वितीय, तमन्ना तृतीय, पूंडरी से कुनाल प्रथम, हिमांशी द्वितीय, अंकुश तृतीय, कैथल से मुस्कान प्रथम, तमन्ना द्वितीय तथा दृष्टि तृतीय स्थान पर रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान स्तर अधिकारी आनंद पाल, सोमपाल, राजेंद्र कुमार, सुरेश को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नोडल अधिकारी सुनील कुमार, बीरेंद्र सिंह, सीमा गोयल, सुनीता गुप्ता तथा चुनाव विभाग से विशाल, राजेश, राहुल, संजय दत्त, महकर सिंह, प्रवेश, गौरव कुमार, महेश दत्त को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीसी ने पहली बार वोटर बने युवाओं को पेन ड्राइव देकर सम्मानित किया। जिसमें करुणा, खुशी, प्रियंका, हर्ष, लवकेश, गीतू, सन्नी, शिव कुमार, अमन, कपिल, हर्ष व राहुल शामिल रहे।

डीसी ने कार्यक्रम में दिलाई शपथ

डीसी प्रशांत पंवार ने मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रत्येक नागरिक मतदान का प्रयोग जरूर करे ः डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मतदान का प्रयोग जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमारी सभी की सहभागिता को होना आवश्यक है। अबकी बार का थीम भी यही है कि वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम। सरकार की ओर से भी मतदाताओं को समय-समय पर जागरूक किया जाता है।

पुनरीक्षण की अवधि 27 अक्तूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 15,389 नए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए, जिनमें 6072 मतदाता युवक अर्थात 18 से 19 आयु वर्ग के है। इस अवधि में 16,202 अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिसमें 13,386 मृतक, 2136 स्थानांतरित व 680 मतदाता दोहरे इंद्राज पाए गए थे। जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची अनुसार कुल 8,11,623 मतदाता शामिल हुए हैं, जिनमें 4,27,914 पुरुष, 3,83,698 महिलाएं 11 ट्रांसजेंडर हैं। मतदाताओं सूचियों में 2617 सैनिक तथा 7567 दिव्यांग मतदाता को चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम कपिल कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष चंद मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed