{"_id":"66a97afe3f37eea37501a914","slug":"will-not-allow-the-houses-of-farmers-who-do-not-repay-loans-to-be-locked-kaithal-news-c-18-1-knl1004-442324-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोन न चुकाने वाले किसानों के घरों में लगने न देंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोन न चुकाने वाले किसानों के घरों में लगने न देंगे ताले
Wed, 31 Jul 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के तहसील प्रांगण में मंगलवार को भाकियू की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए। खासकर कहा गया कि फाइनसेंस कंपनियों का लोन समय पर चुका न पाने वाले किसानों के घरों पर ताले नहीं लगाने दिए जाएंगे। बताया गया कि किसान चौक पर 15 अगस्त को राकेश टिकैत हल जोतते किसान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
बैठक को कलायत ब्लॉक प्रधान जिले सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली व जिला प्रधान गुरुनाम सिंह सहारण ने संबोधित किया। जानकारी दी कि बैठक में किसानों को आ रही समस्याओं पर गहन मंथन किया गया और उन्हें दूर करने के लिए प्रशासन से मांग की गई। सहारण ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बारिश न होने पर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर किसान को 70 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिले।
उन्होंने कहा कि बरसात न होने के कारण किसान की धान की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को कलायत के किसान चौक पर हल जोतते किसान की प्रतिमा की स्थापना राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के हाथों से करवाई जाएगी। इससे पूर्व कलायत अनाजमंडी से शुरू की जाने वाली तिरंगा यात्रा किसान चौक पर पहुंचेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फाइनेंस कंपनियों का लोन समय पर न चुका पाने वाले किसानों के घरों पर कंपनियों द्वारा ताले नहीं लगाने दिए जाएंगे। बिजली के आ रहे भारी भरकम बिलों का सुधार किया जाए। रामगढ़ में जलभराव से प्रभावित किसानों की समस्या का निराकरण करवाया जाए। इस मौके पर बनी सिंह राणा, प्रदीप कुराड, सुरेंद्र चौशाला, जिया लाल ढुंडवा, जगदीश, प्रीतम खेड़ी लांबा, कृष्ण मोर, सरदार परमजीत व काला हजवाना मौजूद रहे।