{"_id":"6597156b40395539b403772f","slug":"will-make-daughters-capable-by-training-them-in-camps-kaithal-news-c-18-1-knl1004-298930-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बेटियों को शिविर में प्रशिक्षण देकर बनाएंगे सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बेटियों को शिविर में प्रशिक्षण देकर बनाएंगे सक्षम
Fri, 05 Jan 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान बेटियों को रुचिजनक जानकारी देने के मकसद से समग्र शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से जिले के 84 स्कूलों में लाइफ स्किल डेवलपमेंट शिविर लगाए जा रहे हैं। पांच दिवसीय इस शिविर में बच्चों को प्रयोगात्मक तरीके से विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी। हर तरह की परिस्थितियों से ंनिपटने के लिए बेटियो को जागरूक किया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने बताया कि गुहला खंड के 15 स्कूल कैथल खंड, 17 स्कूल कलायत खंड, 12 स्कूल पूंडरी खंड, 16 स्कूल राजौंद खंड, 12 स्कूल सीवन खंड के स्किल डेवलपमेंट शिविर लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक स्कूल को शिविर के दौरान आने वाले खर्च के लिए 5000 रुपये प्रति स्कूल परिषद की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है।
जिला परियोजना अधिकारी ने बताया किइस संबंध में सभी खंड संसाधन संयोजकों तथा तथा संबंधित एबीआरसी की ऑनलाइन बैठक लेकर सभी दिशा निर्देश उनको जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक विद्यालय में पांच दिन लगाए जाएंगे, जिनमें प्रतिदिन साढ़े तीन घंटे का प्रशिक्षण शिविर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लाइफ स्किल डेवलपमेंट शिविर में रोजाना चार सत्र होंगे। सभी में अलग-अलग विषयों की जानकारी दी जाएगी। इन शिविरों में विभिन्न विभाग के विशेषज्ञ बच्चों को जानकारी देंगे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस विभाग, कृषि एवं बागवानी विभाग, सहकारी बैंक विभाग के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।
जिले के 41 एलिमेंट्री स्कूल तथा 43 सेकेंडरी स्कूलों में यह शिविर लगाए जा रहे हैं। डीपीसी आर्य ने कहा कि शिविर के बाद 20 जनवरी तक एक बाइंडिंग फाइल खंड संसाधन संयोजक कार्यालय में प्रत्येक स्कूल को जमा करवानी होगी, फिर खंड संसाधन संयोजक यह फाइल 20 जनवरी को डीपीसी कार्यालय में जमा करवाएंगे। जिला परियोजना सहायक कुशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर प्राप्त आदेश में यह शिविर पांच दिवसीय रहेगा। शिविर में किस प्रकार गतिविधि रहेगी।