{"_id":"65ce94f186a131aacc070f75","slug":"will-let-you-know-if-i-join-bjp-savitri-jindal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-327968-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा में जाएंगे तो बता देंगे ः सावित्री जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा में जाएंगे तो बता देंगे ः सावित्री जिंदल
Fri, 16 Feb 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश की पूर्व मंत्री व उद्योगपति सावित्री जिंदल वीरवार को प्रोफेसर कॉलोनी में अग्रोहा धाम कमेटी के सदस्य नवनीत गोयल के निवास पर पहुंचीं। उन्होंने यहां पर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक। इस मौके पर पूर्व सांसद नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि अभी चुनाव होने में समय बाकी है। ऐसे में मौके पर ही कुछ फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि जिंदल परिवार भाजपा में शामिल होगा तो इसकी जानकारी जरूर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे यहां पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं हैं। इस दौरान कैथल से भाजपा विधायक लीला राम भी मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि अग्रोहा धाम की ओर से संचालित मेडिकल कॉलेज अब लगातार सफलता के आयाम छू रहा है। इसके तहत लगातार कार्य किया जा रहा है।
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से कॉलेज के संचालन के लिए पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि साल 2023 में भारत की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल ने बड़े-बड़े बिजनेसमैन को पीछे छोड़ दिया था। वह ओ.पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन हैं।