फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will fight farmers' battle in Assembly: Abhay Chautala

किसानों की लड़ाई विधानसभा में लड़ेंगे : अभय चौटाला

Tue, 20 Feb 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Will fight farmers' battle in Assembly: Abhay Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इनेलो पार्टी के वरिष्ठ नेता व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला सोमवार शाम के समय पिहोवा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलनरत किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनकी लड़ाई विधानसभा में लड़ेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो मैदान में भी आकर लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए हैं कि जब भी किसानों के समर्थन में आने की जरूरत हो तो वे तुरंत उनके समर्थन में जाएं। इनेलो पार्टी किसानों के साथ है। वे किसान पहले हैं और राजनेता बाद में हैं।

चौटाला ने कई युवाओं सहित अन्य पार्टियों से जुड़े नेताओं को इनेलो पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर अभय चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन सैकड़ों की संख्या में अच्छे लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसमें कई पूर्व विधायक भी शामिल हो रहे हैं। पिछले छह महीने में जिस प्रकार से देश की राजनीति में हालत हुए हैं। ऐसे में हर आदमी, जो थोड़ा बहुत राजनीति के बारे में जानता है, उनका राजनेताओं से विश्वास उठने लगा है। जब लोग किसी भी वोट देकर विधायक या सरकार बनाने का काम करते है, लेकिन बाद में उनके साथ विश्वासघात होता है। क्योंकि वह राजनेता जो बात चुनाव के समय बोलता है, वह बाद में उसे निभाता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा प्रदेश में बहुत पहले यह परंपरा रही है कि वोट किसी पार्टी के नाम दिए और गीत किसी और पार्टी के गाए और शामिल किसी अन्य में हो गए।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा, जजपा सब झूठ बोलकर सत्ता में आए। झूठ वालों की पोल खुलती है। अब लोग फिर से इनेलो पर भरोसा जता रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजा राम माजरा, अनिल तंवर क्योड़क, प्रवीन किच्छाना सहित अन्य इनेलो नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed