फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will create awareness for foundation and super-100

Kaithal News: बुनियाद और सुपर-100 के लिए करेंगे जागरूक

Tue, 19 Nov 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Will create awareness for foundation and super-100
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत होगी। इसके लिए प्रदेश भर में खंड स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में पहला शिविर 19 नवंबर को राजौंद खंड में आयोजित होगा।

गौरतलब है कि विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्कूलाें में यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में बताया जाता है। कार्यक्रमों में आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक का भी कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले के छह खंडों में सेमिनार होंगे। बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने आठवीं कैथल के सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर मौजूद रहे।

खंड
तिथि

राजौंद
19 नवंबर

सीवन
28 नवंबर

कैथल
03 दिसंबर

गुहला
07 दिसंबर

पूंडरी
14 दिसंबर

कलायत
17 दिसंबर
मिशन बुनियाद का शेड्यूल



n
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू - 16 नववंर

n
खंड स्तरीय जागरूकता अभियान- 18 नवंबर 2024

n
प्रथम चरण की परीक्षा- 24 दिसंबर 2024

n
प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम- 20 जनवरी 2025

n
द्वितीय चरण की परीक्षा- 28 जनवरी

n
द्वितीय चरण की परीक्षा का परिणाम –07 फरवरी 2025

n
तृतीय चरण की परीक्षा- 11 फरवरी 2025

n
तृतीय चरण की परीक्षा परिणाम- 20 मार्च

n
तृतीय चरण की काउंसलिंग- 25 मार्च

n
बैच प्रारंभ - 7 अप्रैल 2025
सुपर-100 का शेड्यूल
n
खंड स्तरीय जागरूकता अभियान शुरू- 18 नवंबर 2024

n
प्रथम चरण की परीक्षा- 5 फरवरी 2025

n
प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम - 20 फरवरी 2025

n
द्वितीय चरण की परीक्षा -5 अप्रैल 2025

n
द्वितीय चरण की परीक्षा का परिणाम- 30 अप्रैल 2025

n
बैच प्रारंभ- 5 मई 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed