फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will compete in hockey, the best team will get one lakh

Kaithal News: हॉकी में भिड़ेंगे, सर्वश्रेष्ठ टीम को मिलेगा एक लाख

Thu, 07 Mar 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Will compete in hockey, the best team will get one lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी के अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान में वीरवार को ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता 2024 शुरू होगी। यह प्रतियोगिता 10 मार्च तक चलेगी। इसके लिए ग्राम पंचायत हाबड़ी व युवा हॉकी क्लब हाबड़ी में तैयारी पूरी कर ली है।

इस प्रतियोगिता में देशभर से आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने की हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में ही व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए समस्त गांव हाबड़ी ने पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन


हॉकी कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम रहे वाली टीम को एक लाख व द्वितीय रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के सहयोग से होती है प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता हर साल होती है। इसमें युवा क्लब हाबड़ी व ग्राम पंचायत का पूरा सहयोग रहता है। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों का भी हौसला और समर्पण बढ़ता है। इसके लिए ही उनका अच्छा अभ्यास होता है, जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर काम आता है। खेल खेलने से आपस में भाईचारा बढ़ता है और सर्वांगीण विकास होता है।

-दयाराम, हॉकी खिलाड़ी।

सुबह शाम पांच से छह घंटे करते हैं अभ्यास

गांव हाबड़ी में हॉकी का खेल मैदान बनने के बाद हाबड़ी गांव के युवाओं व जिले के युवाओं को काफी फायदा हुआ है। कई युवा यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के निकले है। उनका भी प्रयास है कि वह अच्छा व बेहतरीन प्रदर्शन कर वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करे। वह सुबह शाम पांच से छह घंटे तक अभ्यास करते हैं। प्रतियोगिता में वह बेहतरीन खेल खेलेंगे। -गुलफाम, हॉकी खिलाड़ी।


गांव के कई युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के बने खिलाड़ी
वह बीते दो वर्ष से हॉकी खेल रहा है। उनके कोच सुरेंद्र प्रताप व गुरबाज सिंह बहुत की मेहनत व लगन से उनको अभ्यास

कराते हैं। दोनों कोच से प्रशिक्षण लेकर हाबड़ी गांव के कई युवा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं। वह सुबह शाम हाबड़ी खेल मैदान में ही अभ्यास करते हैं। वह इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे -सुनील मान, हॉकी खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed