फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wife strangled to death with chunari

चुनरी से पत्नी का गला घोटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death with chunari
26-कैथल। मृतक महिला रानी की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
कैथल। आंबेडकर नगर में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। करीब छह महीने पहले आरोपी ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी की बाजू तोड़ दी थी। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह की है। घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए गांव खुराना निवासी बलराज ने बताया कि उसकी बहन रानी (43) की शादी लगभग 24 साल पहले आंबेडकर नगर कैथल निवासी बलदेव के साथ हुई थी। बलदेव मेहनत मजदूरी करता है। परिवार में तीन लड़कियां और एक लड़का है। बलराज ने बताया कि जीजा बलदेव एक प्लाट बेचना चाहता था, लेकिन उसकी बहन इनकार कर ही थी। इसी बात को लेकर दोनों का आपस में करीब चार-पांच महीने से झगड़ा चल रहा था। डेढ़ महीना पहले झगड़े के दौरान उसकी बहन ने उसके जीजा के खिलाफ सिटी थाना में मारपीट की शिकायत दी थी। बाद में पंचायती तौर से समझौता हो गया था। इसके बावजूद जीजा उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देता रहता था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें पता चला कि उसकी बहन रानी की उसके जीजा बलदेव ने चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद वे तुरंत आंबेडकर नगर पहुंचेे, जहां पर उसकी बहन पशु बाड़े में मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम व एफएसएल की टीम पहुंची। पुलिस ने मौके पर आवश्यक छानबीन कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी है नशेड़ी किस्म का व्यक्ति
जिला अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी शराब सहित अन्य कई बार के नशे करता है। आरोपी व उसकी पत्नी कुछ दिनों से खेतों में धान कटाई का काम कर रहे थे। आरोपी इससे पहले ट्रैक्टर चलाता था। अब पिछले सात आठ महीने से खेत में ही काम कर रहा है। वारदात के समय बड़ी बेटी मौसी के घर गई थी जबकि दो बेटी व एक बेटा घर में सो रहे थे। उसकी बेटी मनीषा ने कहा कि उसका पिता उसकी मां के साथ काफी समय से मारपीट कर रहा था। सिविल लाइन एसएचओ हितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई गांव खुराना निवासी बलराज की शिकायत पर आरोपी बलदेव के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कर लिया। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed